ग्राफिक एरा की स्नेह राणा ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास
लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत की नायिका बनीं ग्राफिक एरा की छात्रा स्नेह राणा। दूसरी पारी में छह विकेट लेकर स्नेह राणा ने भारत की ऐतिहासिक जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। यहां से भी बताना जरूरी है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑल राउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
क्रिकेट के ‘मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स में आयोजित पहले महिला टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 83 रन देकर 6 विकेट लिए और भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके मैच विजेता प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में उनकी पहचान को मजबूत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उनकी इस उपलब्धि ने देश के साथ-साथ उत्तराखंड और ग्राफिक एरा का गौरव भी बढ़ाया। स्नेह राणा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्राफिक एरा में जश्न का माहौल रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायी क्षण बताया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



