Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

आधी रात को लगी आग से दादा-दादी और दो पोतियों की मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश के भदोली जिले में गोपागंज बाजार के चुड़िहारी में आधी रात एक मकान में लगी आग से दादा-दादी जिंदा जल गए। जबकि बुरी तरह झुलसी दो पोतियों की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के भदोली जिले में गोपागंज बाजार के चुड़िहारी में आधी रात एक मकान में लगी आग से दादा-दादी जिंदा जल गए। जबकि बुरी तरह झुलसी दो पोतियों की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक पोती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण बिजली में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गोपीगंज नगर के चुड़िहारी मोहाल में बुधवार की आधी रात शार्ट सर्किट से लगी आग में दादा मोहम्मद असलम (65) और दादी शकीला (62) जहां जिंदा जल गए। इस दौरान पोती तस्किया (10), अलवीरा (12) और रौनक (20) झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य लोगों के साथ ही पड़ोस के लोगों ने विद्युत कनेक्शन काटकर आपूर्ति बंद की। देखते ही देखते मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह आग पर काबू कर झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तस्कीया और अलवीरा को मृत घोषित कर दिया। रौनक खतरे से बाहर बताई जा रही है। ।
घटना के बारे में बताया जाता है कि चुड़िहारी मोहाल निवासी मोहम्मद असलम 65 वर्ष उनकी पत्नी शकीला सिद्दीकी 62 वर्ष, पोती तश्किया 10 वर्ष पुत्री तस्लीम तथा अलवीरा 12 वर्ष पुत्री शराफत व रौनक 20 वर्ष पुत्री रईस घर के तीसरे तल पर स्थित टिन सेड में गहरी नींद मे थे। देर रात टिन शेड में विद्युत करंट के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
आग में घर गृहस्थी के समस्त सामान जलकर राख हो गया। संयोग से रईश की पुत्री रौनक की नींद खुल गई। इससे वह किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रही। तब उसने परिवार के अन्य लोगों को आग की जानकारी दी।