Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

घर में आए पड़ोसी की पाटल से वार कर की हत्या, शव को ठिकाने लगाते समय लोगों ने देखा तो हुआ फरार

घर में आए पड़ोसी से हुए विवाद के दौरान एक युवक ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था, इसी बीच लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर हत्यारोपी फरार हो गया।

घर में आए पड़ोसी से हुए विवाद के दौरान एक युवक ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था, इसी बीच लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की झोपड़ी से शव को बरामद कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में मालधान गांव की है। मृतक एक हाथ से दिव्यांग था। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के किशनपुर निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह पुत्र चेतराम मालधन के आनंदनगर में परिवार के साथ रहता था। बुधवार शाम को वीर सिंह पड़ोसी अमर सिंह के घर गया था, जहां उनमें विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमर सिंह ने वीर सिंह के गले पर पाटल से वार उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपित की पत्नी भी मौके पर ही थी।
वारदात के बाद हत्यारोपी शव को ठिकाने लगाने झोपड़ी के अंदर से घसीटकर ले जाने लगा। इस बीच बाहर उसे कुछ लोगों ने देख लिया तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ फरार हो गया। सूचना पर मालधन व रामनगर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद कर लिया है। आरोपित अमर सिंह पर हत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।
हत्या के पीछे अवैध संबंध का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस इस पहलू के साथ ही जमीन विवाद पर भी जांच कर रही है। मृतक का बड़ा लड़का जयदेव मजदूरी करता है, जबकि छोटा लड़का टेलर है। मृतक की दो पुत्री भी है। घटना की सूचना पुलिस को भी काफी देर से मिली।