Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह साल की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की इकलौती बेटी किया जोशी दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रयागराज में किया की हालत बिगड़ने लगी थी तो उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली और आज सुबह करीब तीन बजे मासूम ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। वह उत्तराखंड की पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन और यूपी के पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा (दिवंगत) की बेटी हैं। दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में था।
जानकारी के अनुसार दीपावली की रात बच्ची दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी। आशंका है कि उसी समय किसी के द्वारा छोड़े पटाखे से उसके कपड़ों में आग लग गई। 6 साल की मासूम किया ने दिवाली की रात फैंसी ड्रेस पहन रखा था। बताया जा रहा है कि कपड़ों में आग लगती देश किया ने शोर भी मचाया, लेकिन घरवालों ने इसे दिवाली की रात बच्चों का शोर समझकर नजरअंदाज कर दिया। काफी देर बाद कोई छत पर गया तो वहां किया झुलसी मिली। फिर उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात न सुधरती देख उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।