Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

देहरादून जेल के बाहर पुलिस को चकमा देकर चरस तस्कर फरार, एक दिन बार किया गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल के बाहर से एक चरस तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे गत दिवस ही चरस के साथ पकड़ा था। आज न्यायालय में पेश करने के बाद उसे अन्य तस्करों के साथ जेल लाया जा रहा था। जेल के गेट के पास वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके भागने पर पुलिस में हड़कंप मचा रहा। एक दिन बाद उसे रामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
16 नवंबर को सहसपुर पुलिस ने बड़ा रामपुर स्थित खाली मैदान से तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें इसरार पुत्र इस्लाम निवासी कुरैशी मौहल्ला बड़ा रामपुर से 190 ग्राम चरस, रहमान पुत्र शगीर अहमद निवासी बड़ा रामपुर से 166 ग्राम चरस, वाहिद पुत्र मौहम्मद हसन निवासी बडा रामपुर से 163 ग्राम चरस बरामद हुई। थी।
17 नवंबर को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। जब उन्हें जेल लाया गया तो मुख्य द्वार के निकट वाहिद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तेजी से तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस चेकिंग करने के साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर भी छापा मार रही थी। उसे आज 18 नवंबर को रामपुर से गिरफ्तरा कर लिया गया।

लापरवाही पर दंडित किए गए पुलिस कर्मी

ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अरुण मोहन जोशी ने 14 दिवस के विभागीय दण्ड से दण्डित किया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।