Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

चार बार गुजरात के सीएम रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम मोदी और राहुल ने जताया दुख


कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का शनिवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे। वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वे विदेश मंत्री भी रहे। गुजरात की राजनीति में उन्होंने क्षत्रिय, दलित, आदिवासी और मुस्लिम को लेकर एक नई रणनीति बनाई। इसे KHAM थ्योरी कहा जाता है। 1980 के दशक में सोलंकी इन्हीं 4 समुदायों को साथ लेकर भारी बहुमत से साथ सत्ता में आए।
माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को तत्कालीन बड़ौदा स्टेट के पिलुदरा में हुआ था। उनके परिवार में तीन बेटे भरत सिंह, अतुल सिंह और अशोक सिंह सोलंकी हैं। भरत गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और UPA-2 में केंद्रीय मंत्री रहे थे।
सोलंकी के इस दांव से गुजरात का पटेल समुदाय उनसे दूर होता गया और भविष्य में भाजपा के साथ हो गया। पेशे से वकील रहे सोलंकी कोली समुदाय से थे। पहली बार 1977 में वे गुजरात के सीएम बने। 1980 के विधानसभा चुनाव में 182 में 149 सीटें जीतीं। तब भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिलीं थीं।
पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
पीएम के साथ ही राहुल गांधी ने सोलंकी के निधन पर दुख जताया। पीएमने इस दुखद मौके पर माधव सिंह सोलंकी के बेटे भारत सोलंकी से बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। पीएम मोदी ने लिखा-श्री माधवसिंह सोलंकी जी एक दुर्जेय नेता थे, जिन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा. उनके निधन से दुखी हूं। उनके पुत्र भरत सोलंकी जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ऊं शांति।
राहुल गांधी ने ट्विट किया कि-श्री माधवसिंह सोलंकी के निधन से दुखी हूं। कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में उन्हें उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।