Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

सड़क पर गिरे व्यक्ति के लिए सीपीयू जवान बने देवदूत, डॉक्टर बनकर बचाई जान

सड़क पर गिरे व्यक्ति के लिए सीपीयू जवान मानो देवदूत बनकर आए। डॉक्टरी भले ही न पड़ी हो, लेकिन उन्होंने अपने प्रयास से उसे प्राथमिक उपचार दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और बेहोश व्यक्ति होश में आ गया। जिसने भी चौराहे पर ये नजारा देखा, वही इन जवानों के होसले को सलाम करता नजर आया।
यहां बात हो रही है उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर की। कल आठ जनवरी को यहां कांग्रेस की किसान रैली थी। इस रैली को लेकर काफी भीड़ भी थी। इस दौरान डीडी चौक पर एक व्यक्ति गश खाकर गिर गया। निकट की सीपीयू जवान तैनात थे। उप निरीक्षक सतपाल पटवाल और आरक्षी मानवेंद्र सिंह सेमवाल ने जब सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा देखा तो जाम की स्थिति को संभालते हुए तत्काल उक्त व्यक्ति के निकट पहुचे।
इन जवानों ने बेहोश व्यक्ति के हाथ और पैर रगड़ने शुरू किए। उनकी मेहनत रंग लाई और कुछ देर बाद व्यक्ति को होश आ गया। पूछने पर उसने अपनी पहचान रामपाल सिंह पुत्र बाबूलाल पाल निवासी वार्ड नंबर छह वनभूलपुरा हल्द्वानी के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वह मिर्गी के दौरे से पीड़ित हैं।
बताया कि हल्द्वानी की तरफ जाने के लिए वह रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। अचानक ज्यादा भीड़ देखकर वह घबरा गए और दौरा पड़ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं आमजन ने सीपीयू कर्मियों की सराहना की। सीपीयू की तत्परता को देखते हुए उक्त व्यक्ति ने भी दोनों सीपीयू कर्मियों का सह्रदय धन्यवाद किया गया। घटनाक्रम के बाद सीपीयू कर्मियों ने रोडवेज बस के माध्यम से रामपाल सिंह को स्वस्थ रहने की कामना करते हुए हल्द्वानी को रवाना किया।