Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

गंगनहर में गिरी कार, महिला, दो बच्चे और चालक सहित चार डूबे, पति ने तैर कर बचाई जान

हरिद्वार जिले में एक कार के गंगनहर में समाने से उसमें सवार महिला, दो बच्चे और चालक लापता हो गए। कार की खिड़की खुलने से परिवार का मुखिया तैर कर किसी तरह बाहर निकला। लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है।

हरिद्वार जिले में एक कार के गंगनहर में समाने से उसमें सवार महिला, दो बच्चे और चालक लापता हो गए। कार की खिड़की खुलने से परिवार का मुखिया तैर कर किसी तरह बाहर निकला। लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि एक परिवार कार से पिरान कलियर दरगाह के जियारत कर ज्वालापुर लौट रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर में ईदगाह रोड, बाबर कॉलोनी निवासी गुलफाम अहमद ट्रैवल्स का काम करते हैं। गुरुवार को वह परिवार सहित जियारत के लिए पिरान कलियर स्थित दरगाह पर गए थे। कार उनका ड्राइवर मंसूर निवासी कस्साबान ज्वालापुर चला रहा था। वापस लौटने के दौरान शाम करीब सात बजे ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल से करीब आधा किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया।
बताया गया कि अचानक सामने से आए एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ड्राइवर मंसूर नियंत्रण खो बैठा और कार चहारदीवारी में टकराने के बाद सीधे कार गंगनहर में जा गिरी। इत्तेफाक से कार की एक खिड़की खुल गई और गुलफाम मशक्कत कर कार से बाहर निकल आए। मगर कार के साथ उनकी पत्नी शाहना, छह साल का बेटा अलीशान, दो साल की बेटी गुलिस्ता व ड्राइवर मंसूर गंगनहर में समा गए।
गुलफाम ने बाहर निकलकर राहगीरों की मदद से पुलिस व परिवार को सूचना दी। गंगनहर में कार गिरने की सूचना पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम प्रदीप राय, ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी आनन-फानन में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और कार की तलाश शुरू कराई। कार ढूंढने के लिए गंगनहर का जलस्तर कम कराते हुए क्रेन मंगाई गई। जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान देर रात तक रेस्क्यू में जुटे थे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि गंगनहर में रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *