Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

अल्मोड़ा में सड़क पर पलटी बस, 16 यात्री घायल, घायलों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस से सड़क पर पलटने से उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। बस बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। लोधिया के पास गुरुवार को यह दुर्घटना हुई।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस से सड़क पर पलटने से उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए। बस बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। लोधिया के पास गुरुवार को यह दुर्घटना हुई। इसमें 16 लोग सवार थे। सभी घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा में लाया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना सुबह की है। केएमओयू की बस यूके के 04 पीए 1167 गुरुवार को धपोलासेरा से यात्रियों को लेकर बागेश्वर होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुई। वह जैसे ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी को रवाना हुई तो लोधिया बेरियर से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गई। जिससे बस में बैठे 16 लोग घायल हो गए।
बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस के चालक महेश जोशी ने बताया कि लोधिया के पास बाइक सवार को बचाने के लिए जैसे ही उसने बस को मोड़ा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
वहीं बस में बैठे यात्रियों के अनुसार बस बहुत तेज रफ्तार में थी। इस दुर्घटना में 16 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे, चालक सहित 10 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार किया जा रहा है। बेस अस्पताल के पीएमएस एचसी गड़कोटी ने बताया कि सभी को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।