Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कौथिग-2022 में डिग्री कॉलेजों की लोक नृत्य प्रतियोगिताः हिमालयन विश्वविद्यालय प्रथम, माया इंस्टीट्यूट द्वितीय, एमकेपी तीसरे स्थान पर

देहरादून के रेसकोर्स स्थित मैदान में अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की ओर से आयोजित किए जा रहे कौथिग-2022 में शुक्रवार की रात डिग्री कॉलेजों की लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहला पुरस्कार हिमालयन विश्वविद्यालय, दूसरा पुरस्कार माया इंस्टीटूट ऑफ टेक्नोलॉजी और तीसरा पुरस्कार एमकेपी डिग्री कॉलेज ने जीता।। ग्राफिक एरा और देवस्थली के छात्र छात्रायों ने विशेष पुरुस्कार जीता। उत्तराखंड महोत्सव (कौथिग) 11 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। ये 20 नवंबर तक चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्य अतिथि एवं देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा व उद्योग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुभारंभ किया। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही डिग्री कॉलेजों की लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों की प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में सबसे पहले वाद्य यंत्रों का सामूहिक प्रदर्शन किया गया। उसके बाद ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसे सभी लोगों ने बहुत पसंद किया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भी डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी के विद्यार्थियों ने राखी काला के नेतृत्व में बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य का समापन वन्दे मातरम के साथ हुआ। ऋषिकेश से आये कलाकारों ने दो अद्भुत वाद्य यंत्रों american pan flute और diglidu की प्रस्तुति दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डिग्री कॉलेज की लोक नृत्य प्रतियोगिता में एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून, हिमालय विश्वविद्यालय जौलीग्रांट एवं माया कॉलेज सेलाकुई ने प्रतिभाग कियाष। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मनोरमा नेगी, नंदकिशोर हटवाल और राखी रहे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी डिग्री कॉलेजों के छात्र छात्राओं को बधाई दी और अखिल गढ़वाल सभा देहरादून को इस मंच पर ऐसे सुंदर सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। सभा महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने अतिथियों का एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के सांस्कृतिक पंडित उदय शंकर भट्ट, संगठन सचिव डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट, वीरेंद्र सिंह असवाल, उदवीर पवार, पंडित दामोदर प्रसाद सेमवाल, पंडित दिवाकर भट्ट, सतेंद्र नेगी, नत्था सिंह पवार हेमंत जुयाल, कुलानंद घनशाला, मोहन खत्री आदि उपस्थित थे। संचालन अजय जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *