दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, छह मजदूरों की मौत
दस्ताना फैक्ट्री में आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तड़के करीब सवा दो बजे ये आग लगी। इस दौरान फैक्ट्री में दस से 15 मजदूर सो रहे थे। ऐसे में उन्हें आग लगने की घटना का तुरंत पता नहीं चल पाया। जैसे ही मजदूरों को इसका आभास हुआ तो वे बाहर निकलने को भागे। वहीं, छह मजदूरों आग की लपटों में घिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित दस्ताना फैक्ट्री की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तड़के छत्रपति संभाजीनगर में एक ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वालुज एमआईडीसी (MIDC) क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 02:15 बजे आग लगी। एक अग्निशमन अधिकारी मोहन मुंगसे ने कहा कि हमें सुबह 2:15 बजे एक कॉल मिली। जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे। अधिकारी अंदर गए और छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बाद में आग की घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की। मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो फैक्ट्री बंद थी। अंदर कुछ मजदूर सो रहे थे। इस बीच आग बुझाने का काम रविवार की सुबह तक चलता रहा। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए मजदूर बिहार और यूपी के बताए जा रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



