Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

शिक्षा विभाग में 52 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर मिली अस्थायी प्रोन्नति

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में लिपिक संवर्ग के 52 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रसासनिक अधिकारी के पदों पर प्रोन्निति दे गई गई है। ये प्रोन्नति विभिन्न कारणों से दी गई है। साथ ही ये प्रोन्नति अस्थायी है। इस संबंध में प्रारंभक शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा की ओर से 30 दिसंबर को आदेश जारी कर दिए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा लिपिक वर्ग सेवा नियमावली, 1985 एवं उत्तराखंड शासन कार्मिक अनुभाग 2 की अधीसूचना संख्या-153/xxx (2) /2015-3 (2) 2010 दिनांक नौ अप्रैल 2015 यथा संशोधित 2016 में निहित प्राविधानों के अंतर्गत गठित विभागीय चनय समिति की संस्तुति पर निम्नांकित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान 47600-151100, लेवल-8) को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) (वेतनमान 56100-177500, लेवल-10) के पद पर अस्थायी रूप से प्रोन्नति प्रदान की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की संख्या 52 है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति नितांत अस्थायी है, जो पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। इस संबंध में यदि कोई न्यायालयी वाद विचाराधीन हो तो ये पदोन्नतियां न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें आदेश

नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।