Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली एम्स में भर्ती, पेट में संक्रमण की शिकायत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के एम्स अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। ये जानकारी एम्स के सूत्रों के हवाले से मिली है। सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। एम्स के डॉक्टर जल्द ही उनके स्वास्थ्य पर बयान जारी करेंगे। उन्हें पेट में संक्रमण की शिकायत है। एम्स के सूत्रों के अनुसार कुछ जरूरी टेस्ट किए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अभी कल ही निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित की थी। हाल ही में तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है। क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50 फीसद मांग अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40 फीसद और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25 फीसद की आपूर्ति करता है। इसके साथ ही तमिलनाडु के डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60 फीसद और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70 फीसद टीकों का उत्पादन करता है।

 

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।