Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

कार के खाई में गिरने से भाजयुमो के जिला सह मंत्री सहित दो की मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कार के करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से भाजयुमो के जिला सह मंत्री सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में होगा। इस हादसे पर बागेश्वर जिले में लोगों में शोक ही लहर भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि अल्टो कार गोमती घाटी के छत्यानी से गरुड़ की ओर जा रही थी। इस कार को भाजयुमो के जिला सहमंत्री बलबीर बिष्ट उर्फ जगदीश बिष्ट (36 वर्ष) निवासी छत्यानी चला रहे थे। उनके साथ मंगल नाथ (47 वर्ष) पुत्र राम नाथ निवासी रौल्याना भी थे। भकुनधार नर सिंह मंदिर के पास अचानक असंतुलित होकर कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में कार सवार दोनों की मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूचना पर एसडीएम गरुड़ आरके पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार, प्रकाश सिंह घटनास्थल पहुंचे। खाई से दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों का पोस्टमार्टम मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में होगा।