Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

कर्नाटक के शिवमोगा में धमाका, घरों के शीशे टूटे, सड़क पर दरार, आठ की मौत

गुरुवार की रात कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका होने से आठ लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और दफ्तरों में भूकंप की तरह झटके महसूस किए गए।

गुरुवार की रात कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोटक से भरे ट्रक में धमाका होने से आठ लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों और दफ्तरों में भूकंप की तरह झटके महसूस किए गए। शीशे चकनाचूर हो गए। सड़क पर दरार आ गई। दक्षिण राज्य कर्नाटक की राजधानी बैंगलुलु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर शिवमोगा है। घटना गुरुवार की रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। हादसे में पीएम मोदी ने दुख जताया है।
खनन के लिए ले जाए जा रहे थे विस्फोटक
बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गई।
धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भूकंप नहीं आया था। शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा किजिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ, जिसके बाद ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट है। जो पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था। इस धमाके के बाद कई मजदूरों के मरने की आशंका है। खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाहर सड़क भी टूट गई है। वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि-शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।