Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

नैनीताल पुलिस शराब के दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र से पिज्जा बाइट के सामने टोल टैक्स के पास चेकिंग के दौरान मुकेश मोर्य पुत्र लालता प्रसाद निवासी सरदार की कोठी दूंमुवादूंगा काठगोदाम को देशी शराब के 54 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उधर रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति निवासी भवानीगंज दुर्गा मंदिर के पास रामनगर जिला नैनीताल को एक प्लास्टिक के कट्टे में 29 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
धोखाधड़ी में मुकदमा
चिटफंड कंपनी में पैसा जमा कराने के बाद लोगों की रकम हड़पने के मामले में लालकुआं पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजीव नगर बंगाली कालोनी लालकुआं निवासी एक महिला उषा ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि देशराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम नवदिया थाना मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने स्वयं को एक कंपनी का एजेंट बताकर पैसा जमा कराने के बाद अवधि पूर्ण होने के रकम नहीं लौटाई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ अन्य लोगों की शिकायतों को भी इसमें शामिल किया है।