Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

आग लगाने से भी नहीं जलेगा कपड़ा, नहीं पड़ेंगे निशान, जानिए विधि

धधक कर जल रहे कपड़े की आग को जब हम बुझाते हैं तो देखते हैं कि कपड़ा ज्यों का त्यों पहली की तरह नजर आ रहा है। आग से उसे कोई भी नुकसान तक नहीं पहुंचा। हैरान मत होना, ये सब रासायनिक क्रियाओं से संभव है। इसकी विधि हम आपको बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्री और विधि
इसके लिए हमें कार्बनडाई सल्फाइड, कार्बन टेट्रा क्लोराइड, एक रूमाल, माचिस की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हम कार्बनडाई सल्फाइड और कार्बन टेट्रा क्लोराइड को बराबर मात्रा में लेकर इसका मिश्रण तैयार करते हैं। इस मिश्रण में एक रूमाल को अच्छी तरह भिगोकर बाहर निकालते हैं।


इसके बाद रूमाल में आग लगा देते हैं। यह रूमाल धधक कर जलने लगता है। फिर हम इस रूमाल पर लगी आग को बुझा देते हैं। हम देखते हैं कि रूमाल पर आग का निशान तक नहीं पड़ता। साथ ही आग से इसे कोई नुकसान नहीं होता।
यह है वैज्ञानिक तथ्य
यह एक रासायनिक प्रक्रिया का परिणाम है। दोनों रासायनिक पदार्थ हल्के व ज्वलनशील होते हैं। अतः कपड़े के आग पकड़ने से पहले दोनों पदार्थ जलने लगते हैं। इससे पहले कपड़ा जले हम आग को बुझा देते हैं।
यह बरतें सावधानियां
दोनों रसायनों का मिश्रण बराबर अनुपात में हो। ये रसायन विषैले होते हैं, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है। मिश्रण में भीगे हुए रूमाल को सावधानी से जलाएं। आग रूमाल में तब तक लगी रहने दें जब तक रूमाल उक्त मिश्रण से गीला रहे। सूखने के बाद कपड़ा जलने लगेगा।