Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

संडे के दिन लोकगायक आलोक मलासी की आवाज ने गढ़वाली गीत-ब्वन क्या च मिन, का लीजिए आनंद, देखें वीडियो

संडे के दिन लोकगायक आलोक मलासी की आवाज में गढ़वाली गीत का आनंद लीजिए। आलोक मलासी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं और देहरादून के जोगीवाला में रहते हैं। ब्वन क्या च मिन, बोल के गीत को उन्होंने खुद ही कंपोज किया है। यह गाना विजय गौड के दिमाग की उपज है। इन रचनाओं के माध्यम से सुंदर गढ़वाली भाषा और संगीत को बढ़ावा देना उनका लक्ष्य है। विजय और उनकी पत्नी शालिनी अमरीका में रहते हैं और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आते हैं। फिर भी यह उनके मूल्यों और संस्कृति के प्रति उनका जुनून है जो इन संगीत कहानियों के परिणामस्वरूप है। इस गीत को आज ही यू ट्यूब चैनल में जारी किया गया है।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देखें वीडियो-

इनका रहा सहयोग
इस गीत की रचना विजय गौड़ ने की। धुन एवं गायन आलोक मलासी का है। इसकी निर्माता शालिनी विजय गौड़ हैं। संगीत संयोजन रणजीत सिंह का है। इस गीत के फिल्मांकन में मुख्य कलाकार सुनैना कुलाश्री, विजय गौड़ हैं। निर्देशन सुमित भारद्वाज का है। छायांकन में गोविंद नेगी, छायांकन सहयोग में शैलेंद्र पटवाल, व्यवस्था प्रबंधन में वर्तिका गौड़, संजय गौड़, ज्योति गौड़, रूपसज्जा में सुनैना कुलाश्री, कलाकार चयन में सहयोग दीप नेगी, सम्पादन में क्षितिज घिल्डियाल, चलचित्र रंग में विश्वास सिंह कुन्तल का सहयोग है। इस गीत की शूटिंग टिहरी जिले में नैनीडांडा ब्लॉक में हल्दुखाल, झुड़ुगू, माता डाँडा (सुंदोली/उमटा), चुलस्या आदि स्थल पर की गई।