Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क, कल देहरादून में छा सकते हैं बादल, बारिश की उम्मीद कम

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। कल देहरादून में बादल छाने की संभावना है। इसके बावजूद बारिश होने की उम्मीद कम है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड में फिलहाल 24 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, तापमान में कल से थोड़ा अंतर आने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 20 नवंबर की शाम पांच बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। दोपहर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इसके आधी रात के बाद न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कल 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 22 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है।