Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कागज में बिखरी फूलों की पंखुड़ियों से अक्षर उभारना, आप भी कर सकते हैं ऐसा

कागज की शीट पर हम फूलों की पंखुड़ियों को उड़ेलते हैं तो हटाने के बाद पंखुड़ियों से अक्षर बन जाएंगे। ऐसा चमत्कार हम कुछ प्रयोग से ही कर सकते हैं। यहां हम आपको भी ऐसा प्रयोग करने की विधि बताएंगे। इससे आप भी कागज पर बगैर लिखे हुए फूलों से अक्षर बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री और विधि
इस प्रयोग के लिए हम फूल की पंखुड़ियां लेंगे। साथ ही सरेस या गोंद, कागज की शीटर, पंखे का उपयोग करेंगे। सबसे पहले हम कागज पर गोंद से कोई नाम लिख देते हैं। इसके बाद ही हम प्रयोग को लोगों के समक्ष करेंगे। नाम लिखने के बाद तुरंत ही कागज के ऊपर फूलों की पंखुड़ियों को उड़ेल देते हैं। कुछ ही देर में पंखुड़ियां उस स्थान पर चिपक जाती हैं, जहां गोंद से लिखा गया है।


इसके बाद हम पंखे की हवा को कागज की ओर करते हैं। इससे कागज पर बिखरी पंखुड़ियां हट जाती हैं। वहां सिर्फ वे ही पंखुड़ी चिपकी रहती हैं, जो अक्षर के ऊपर हैं। ऐसे में कागज में फूलों से लिखा नजर आने लगता है। इसे देखने वाला चमत्कार समझने लगता है।
ये हैं तथ्य व रखें इन सावधानियों का ख्याल
सरेस या गोंद एक चिपकने वाला पदार्थ है। इसी कारण इसमें पंखुड़ियां चिपक जाती हैं। यह प्रक्रिया एक साधारण युक्ति है। कागज पर गोंद से लिखा गया शब्द सूखने से पूर्व पंखुड़ियां बिखेरने की प्रक्रिया कर लेनी चाहिए। पंखुड़ियों के बिखरने के बाद पंखा करते समय कागज को चारों तरफ से किसी वस्तु से अच्छी तरह से दबा दें। ताकि हवा से कागज न उड़े।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।