Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी ने जारी किया समन, कांग्रेस ने कहा-डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को समन जारी किया है। ईडी के समन के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है।

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को समन जारी किया है। ईडी के समन के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो चुकी है। ईडी की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में साजिश के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने नोटिस भेजा है। लेकिन हम डरेंगे नही, झुकेंगे नही…. सीना ठोक कर लड़ेंगे।
वहीं, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया है कि इससे पहले ईडी ने इस मामले को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए कठपुतली एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले 12 अप्रैल को नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता पवन बंसल से पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे वित्तीय लेन-देन सहित कई पहलुओं को लेकर सवाल किए गए थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।