Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

पहले लोगों ने लगाए एक दूसरे के रंग, अब आसमान धो रहा, देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में दो दिन तक होगी बारिश

ये ज्यादा अच्छी बात रही कि उत्तराखंड में देहरादून सहित कई जिलों में होली के मौके पर दिन में बारिश नहीं हुई। शुक्रवार होली के दिन यानि कि 14 मार्च की रात से ही कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। ऐसे में लोगों को ये राहत मिली की होली का त्योहार मस्ती से मना लिया। देर शाम से राजधानी देहरादून में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वो शनिवार 15 मार्च की सुबह भी जारी रहा। अब तक देहरादून सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
फिलहाल देहरादून सहित अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 15 मार्च से लेकर 16 मार्च तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस पूर्वानुमान के उलट देहरादून में कुछ जगह अच्छी खासी बारिश हो रही है। 17 और 20 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगें। 18 और 19 मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 15 और 16 मार्च के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं भारी बारिश, पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना, कहीं कहीं झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 15 से 17 मार्च तक पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 15 मार्च की सुबह करीब पौने नौ बजे तक देहरादून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। 16 मार्च से लेकर 22 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 25, 24, 26, 26, 27, 28, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12, 12, 14, 12, 13, 13, 12 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।