Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

विज्ञान वेबीनार में बोले आइआइपी के निदेशक डॉ. अंजन रे-बायोडीजल के उपयोग से लघु उद्योगों को बढ़ाया जाए

बायोडीजल का अधिकाधिक प्रयोग कर उत्तराखंड में लघु उद्योगों को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए यहां अपार संभावनाएं हैं।

बायोडीजल का अधिकाधिक प्रयोग कर उत्तराखंड में लघु उद्योगों को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए यहां अपार संभावनाएं हैं। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉ अंजन रे ने आज भारत सरकार तथा (उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) यूकोस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में बायोडीजल की संभावनाओं को उजागर करते हुए कहा कि विकास को सतत प्रगति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष को विज्ञान उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देशभर में विभिन्न लोकप्रिय व्याख्यानो का आयोजन किया जा रहा है। आज के वेबीनार में डॉसीड डिवीजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सलाहकार डॉ. देवप्रिया दत्ता ने जहां एक ओर आत्मनिर्भर भारत में उद्योगों की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं दूसरी ओर यूकोस्ट संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल ने उत्तराखंड में उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित किए जाने पर परिषद के प्रयासों से सभी को अवगत कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्तराखंड के अग्रणी उद्यमी सीआईआई अध्यक्ष इं. राकेश ओबरॉय ने कहां की स्टार्टअप एवं कौशल विकास से हम आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इस संबंध में एक नया विजन दिया है। जिसका लाभ देश के युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बनने में उठा रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार सृजित कर रहे हैं। उत्तराखंड उद्योग संघ के अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि संस्थानों को अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में और अधिक आगे आना होगा ताकि उद्योगों के लिए नई नई तकनीक विकसित की जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वेबीनार का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी यूकास्ट डॉ अपर्णा शर्मा ने किया। वेबीनार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रश्मि शर्मा, साइंस सिटी सलाहकार डॉ जी एस रौतेला, डॉ रोमिला चंद्रा, डॉ आशुतोष मिश्रा, वैज्ञानिक हिमांशु गोयल, जनसंपर्क अधिकारी अमित पोखरियाल, जितेंद्र कुमार, सिद्धांत उनियाल सहित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकोस्ट) एवं विज्ञान विभाग से जुड़े दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।