Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

सोशल मीडिया में वायरल हुआ डॉक्टर की फीस का पर्चा, इंटरनेट से खुद डॉक्टर बनने वालों की सबसे ज्यादा फीस

इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। कई मजेदार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। अब एक चिकित्सक की फीस का पर्चा भी इंटरनेट में वायरल हो रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। कई मजेदार फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। अब एक चिकित्सक की फीस का पर्चा भी इंटरनेट में वायरल हो रहा है। इसमें मरीज के व्यवहार को लेकर फीस तय की गई है। यदि कोई सोशल मीडिया में बीमारी के बारे में पढ़कर अपना ज्ञान चिकित्सक के आगे बघारेगा तो समझो उसकी शामत आ गई। उसकी फीस सबसे ज्यादा होगी।
इंटरनेट पर मिलने वाली जानकारी लोगों को कई बार काफी कुछ सीखा देती है। कई लोग तो खुद के डॉक्टर बन जाते हैं और अपना इलाज करने लगते हैं। शरीर में जरा सा बदलाव नजर आता है या कोई बीमारी दिखती है, तो अधिकांश लोगों की कोशिश होती है कि वो नेट पर सर्च कर खुद ही बीमारी समझ लें। हो सके तो इलाज भी कर लें। ऐसे इंटरनेटिया डॉक्टर्स के लिए एक डॉक्टर ने अपने ओपीडी चार्जेस अलग रखे हैं।
डॉक्टर की फीस का यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग मजेदार रिएक्शन देने के साथ ही यह भी एक्सेप्ट कर रहे हैं कि वो भी अक्सर डॉक्टर से वो सवाल करते हैं, जो उन्होंने नेट पर पढ़े हैं।
अलग अलग हैं ओपीडी चार्जेस
वायरल हो रहे ओपीडी चार्जेस में 5 अलग-अलग चार्ज लिखे हैं। इसमें पहली फीस यह है कि अगर डॉक्टर ही आपकी जांच करें और फिर इलाज करें। तब उसकी फीस होगी 200 रुपये। अगर डॉक्टर से जांच के बाद उन्हें अपना बताया इलाज करने पर मजबूर किया, तो फीस 500 रुपये होगी। इस बीच गूगल से बीमारी के बारे में पढ़कर अगर सवाल-जवाब किए, तो उसकी फीस अलग से होगी। ये फीस सीधे एक हजार रुपये होगी। इसके आगे की फीस और मजेदार है। अगर मरीज ने नेट से पढ़कर अपनी बीमारी के बारे में ज्ञान बघारा और फिर इलाज लिया, तो फीस 1500 रुपये होगी। अगर ऐसा मरीज पहुंच जाए, जो बीमारी भी खुद ही बता दे, इलाज भी खुद ही कर ले, फिर डॉक्टर की शरण में आए तो फीस 2 हजार रुपये होगी।

इस दिलचस्प फीस चार्ट को गौरव डालमिया नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस फीस स्ट्रक्चर के वायरल होने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ये मान लिया है कि वो भी अक्सर डॉक्टर के पास जाने से पहले खुद ही नेट पर सब कुछ सर्च कर लेते हैं और फिर डॉक्टर के सामने उस जानकारी का जिक्र भी करते हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि डॉक्टर का सम्मान होना चाहिए। पूरे फीस चार्ट में गूगल के चार्जेस लोगों को सबसे ज्यादा मजेदार लग रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।