Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

धामी कैबिनेट की बैठक में आए 10 प्रस्ताव, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि, महिलाओं को लेकर किया ये निर्णय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में दस प्रस्ताव आए। पर्यावरण संरक्षण का लेखा जोखा सदन पटल पर रखने पर सहमति बनी। अभियोजन विभाग में नए पदों के गठन को मंजूरी दी गई। इसके अलावा अतिरिक्त 46 सहायक अभियोजन अधिकारी के पद सृजित किए जाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड क्रांति दल के नेता दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान कैबिनेट की ओर से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर इनको श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट बैठक में राज्य के निर्माण और विकास में दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पढ़ेंः यूकेडी नेता दिवाकर भट्ट ने इस दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग का 2022-23 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन पटल पर रखा। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक महिला कर्मकारों को काम करने की आजादी है। उनकी लिखित सहमति के बाद सुरक्षा देनी होगी। यह श्रम विभाग का मामला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दुकान और आस्थापन अध्यादेश के तहत इसकी तीन धाराओं में संशोधन होगा। इससे छोटे प्रतिष्ठानों पर असर नहीं पड़ेगा। बड़े प्रतिष्ठानों को नियम लागू करने होंगे। शिक्षा विभाग में उदयराज इंटर कॉलेज काशीपुर व अन्य मामले में पुनः परीक्षण का फैसला लिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में चयन प्रोन्नत वेतनमान मामले में अतिरिक्त वेतन वृद्धि मामले में परीक्षण पर सहमति बनी। साथ ही देहरादून में नियो मेट्रो पर कैबिनेट की सहमति बनी। वहीं आवास व शहरी विकास मंत्रालय ने कुछ परामर्श दिए हैं। उनको समाहित करने पर सहमति दी गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।