देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम पर कोरी घोषणाओं का लगाया आरोप, दिलाई वेंडिंग जोन बनाने की याद
देहरादून में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नगर निगम देहरादून की ओर से कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में महापौर को पत्र प्रेषित कर निगम के निर्णय की याद दिलाई। साथ ही इस पर अमल कर स्थानीय बेरोजगार लोगों को लाभ पहुंचाने का सुझाव दिया। महानगर महामंत्री नीरज नेगी के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में उन्होंने नगर निगम के फैसले पर अमल करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से वार्डों में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके क्रम में छह नंबर पुलिया में पहला स्मार्ट वेंडिंग जोन बना। उसके बाद और नए स्मार्ट वेंडिंग जोन नहीं बने। वेंडिंग जोन बनने से जहां निगम की आय होती तो, वहीं जरूरतमंद को रोजगार मिलता। ऐसे में नगर निगम की ये घोषणा कोरी साबित हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि नए वेंडिंग जोन के लिए पुलिस के साथ सर्वे भी हो गया था। इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ी। कांग्रेस की मांग है कि नेहरू कलोनी, धर्मपुर, कारगी, पटेलनगर, निरंजपुर, पंडितवाड़ी, कांवली रोड, बल्लूपुर, राजेंद्रनगर, गोविंदगढ़, वसंत विहार, इंद्रा नगर, राजपुर, सहस्त्रधारा रोड, जाखन आदि जगह में वेंडिंग जन बनाए जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित काम करने का अवसर मिल सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कहना है स्थानीय लोगों को ही वेंडिंग जोन में जगह दी जाए। देखा गया है एक व्यक्ति की तीन चार फल सब्जी को ठेली होती है। इसलिए परिवार में एक ही सदस्य को वेंडिंग जोन में जगह दी जाए। वेंडिंग ज़ोन के लिए लाइसेंस और स्थानीय नागरिक होने के मानक निर्धारित किए जाएं।



