Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर तीन नंबर को होंगे उप चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को सात राज्यों की छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन छह राज्यों के नाम महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चुनाव आयोग के मुताबिक, नोमिनेशन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतदान 3 नवंबर को होगा और रिजल्ट 6 नवंबर को आएगा। इन विधानसभा सीटों में महाराष्ट्र की 166-अंधेरी ईस्ट, बिहार की 177- मोकामा और 101-गोपालगंज, हरियाणा की 47-आदमपुर, तेलंगाना की 93-मुनुगोड़ु, उत्तर प्रदेश की 139-गोला गोरखनाथ और ओडिशा की 46-धामनगर (SC) सीट पर चुनाव होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी इसी साल चुनाव होने हैं। जल्द ही चुनाव आयोग इसकी तारीखों की घोषणा कर सकता है। दोनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। बीजेपी के लिए जहां इन राज्यों में जीतना प्रतिष्ठा की लड़ाई है तो वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी इन राज्यों को जीतने की कोशिश करेंगे।