Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप लॉंच

उत्तराखंड प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भाषाओं गढ़वाली व कुमाऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “अम्बे सिने” को लॉच किया। ये ऐप सोमवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में अम्बे सिने हाऊस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लॉंच किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खासी सफलता हासिल की है। इस दिशा में उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू होना एक प्रगतिशील कदम है। उत्तराखंड में भी सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शीघ्र ही एक पॉलिसी बनाने जा रही है। इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। महाराज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी जो फिल्में या वेव सीरीज बनती हैं उनके लिए हमारे यहाँ सब्सिडी का प्राविधान नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि बहुत सी फिल्में अभी क्योंकि सिनेमा हॉल में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होती हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा प्लेटफार्म है इसलिए प्रदेश सरकार इसके लिए एक पॉलिसी बनाने जा रही है। इस अवसर पर उद्योगपति व एमडी अम्बे ग्रुप हर्षपाल चौधरी, चेयरमैन अम्बे ग्रुप श्रीमती बीना चौधरी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद, राकेश गौड़, अनुज जोशी, श्रीमती मीना राणा एवं चारू तिवारी आदि थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।