चाकू से नींबू काटने पर रस की जगह निकलेगा खून, जानिए विधि
चाकू से नींबू काटने के दौरान रस की जगह यदि खून जैसा तरल पदार्थ निकले तो इसे देखने वाले सभी आश्चर्य में पढ़ जाएंगे। ऐसा हम रासायनिक प्रयोग से कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसा करने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे करने से पहले तैयारी भी जरूरी है।
आवश्यक सामग्री
इस प्रयोग के लिए हमें एक नींबू, इंजेक्शन लगाई की सुई, फैरिक क्लोराइड, पोटैशियम सल्फो सायनाइड, चाकू के साथ ही रूमाल की जरूरत पड़ती है।

ये है विधि
सबसे पहले हम इंजेक्शन से नींबू का रस इस प्रकार से निकालते हैं कि उसका आकार न बिगड़े। इसके पश्चात जितनी मात्रा में रस निकाला गया, उतनी ही मात्रा में इंजेक्शन से नींबू में फैरिक क्लोराइड इंजैक्ट कर देते हैं। अब हम चाकू के फलक पर पोटैशियम सल्फो साइनाइड लगाकर उससे नींबू को काट देते हैं। हम देखते हैं नीबूं से रस की जगह खून की तरह लाल तरल निकलने लगता है।
वैज्ञानिक तथ्य और सावधानियां
इस प्रक्रिया में फैरिक क्लोराइड और पोटैशियम सल्फो साइनाइड के गुणों के कारण लाल रंग का पदार्थ बनता है। जो खून जैसा नजर आता है। ये रासायनिक विषैले होते हैं। ऐसे में इनका प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। प्रयोग के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोना जरूरी है। प्रयोग में लाए गए इंजेक्शन,चाकू को किसी अन्य उपयोग में न लाएं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






