भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के पार, सर्वाधिक मौत, उत्तराखंड में बना रिकॉर्ड

भारत में कोरोना का प्रकोप हर दिन के साथ घातक होता जा रहा है। शनिवार आठ मई की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मृतकों की संख्या सामने आई है। पिछले 24 घंटों में 401078 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं, जबकि 4187 लोगों की मौत हुई है। मौत का ये आंकड़ा सर्वाधिक है।
शुक्रवार सात मई को सर्वाधिक 414188 नए केस आए सामने थे। ये अब तक की सर्वाधिक संख्या है। शनिवार लगातार 16 वां दिन है, जब कोरोना संक्रमण के मामले 3 लाख से ज्यादा आए हैं। साथ ही चौथी बार संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के पार हुआ है।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 38 हजार 270 हो गई है। वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 78 हजार 282 नए मरीजों का इजाफा हुआ है। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 हो गई है। यह आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के हैं।
उत्तराखंड सर्वाधिक नए संक्रमित और मौत का भी टूटा रिकॉर्ड
उत्तराखंड में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। हर दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सात मई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक 9642 नए संक्रमित मिले। वहीं, 137 लोगों की कोरोना से मौत हुई। गुरुवार छह मई को 8517 संक्रमित मिले थे। गुरुवार को सर्वाधिक 151 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। अब तक एक दिन में नए संक्रमितों के मामले में ये लगातार दूसरी बार है जब आठ हजार का आंकड़ा एक दिन में पार हो चुका है। वहीं, पहली बार नौ हजार का आंकड़ा आज पार हुआ है। यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 650 केंद्र में 35771 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। वहीं, कंटेनमेंट जोन बढ़कर 362 हो गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है।
4643 हुए स्वस्थ, एक्टिव केस हुए 67691
उत्तराखंड में शुक्रवार को 4643 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, एक्टिव केस 67691 हो गए हैं। अब उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 229993 हो गई है। इनमें से 154132 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 3430 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
सर्वाधिक संक्रमित देहरादून में
शुक्रवार को भी देहरादून में सर्वाधिक 3979 नए संक्रमित मिले। नैनीताल में 1342, उधमसिंह नगर में 1286, हरिद्वार में 768, उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, टिहरी में 325, चमोली में 314, चंपावत में 214, पौड़ी में 196, बागेश्वर में 117, पिथौरागढ़ में 111, रुद्रप्रयाग में 94 संक्रमित मिले।
362 स्थानों पर लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 362 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे स्थानों में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। वहीं, लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एक परिवार के एक सदस्य को आवश्यक वस्तु के लिए मोबाइल वेन तक जाने की अनुमति है। इन क्षेत्र में देहरादून में 65, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 67, पौड़ी में 14, उत्तरकाशी में 71, उधमसिंह नगर में 84, चंपावत में 22, चमोली में 4, टिहरी में 10, रुद्रप्रयाग में 4, पिथौरागढ़ में एक, अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 1 कंटेनमेंट जोन है।
बगैर ऑक्सीमीटर के ऐसे करें जांच
आपको सिर्फ तीस सेकेंड तक अपनी सांस रोकनी है। यदि आपको कोई दिक्कत नहीं है, तो समझो की आपका ऑक्सीजन का लेवल ठीक है। यदि आपको सांस रोकने में दिक्कत हो रही है तो आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम है। ऐसे में आपको ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय करने चाहिए।
ऐसे बढ़ाएं ऑक्सीजन
एम्स ऋषिकेश डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनोद का कहना है कि यदि आपका आक्सीजन लेबल कम है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। आपके पास ऑक्सीजन सिलेंडर या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नहीं है। ऐसी स्थिति में आप घबराए नहीं। पेट के बल लेट जाएं, जिसको आजकल हम आम भाषा में प्रोन वेंटिलेशन भी बोलते हैं। इस दौरान पेट के नीचे तकीए लगा लें। इससे आपको सांस लेने में सहायता मिलेगी और आपका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक बना रहेगा।
इन बातों का रखें खयाल
तरल पदार्थ जैसे सूप, जूस, काढ़ा, चाय, काफी, गुनगुना पानी, गर्म हल्दी दूध आदि का प्रयोग करें।
पूर्ण रूप से आराम करें और अच्छी नींद लें। लक्षण होने पर कोई व्यायाम ना करें, ना ही सीढ़ियां उतरे चढ़ें।
अपने आप को मानसिक रूप से फिल्म, शार्ट फिल्म, किताब, गाना, कहानी, कविता आदि के माध्यम से व्यस्त रखें। दोस्तों से बातें करें फोन पर बात करें और पॉजिटिव चीजों के बारे में बताएं।
स्नान भी गुनगुने पानी से ही करें
सांस लेने में थोड़ी भी तकलीफ होने पर सुबह-शाम भाप लें और गुनगुना पानी के साथ गरारे करें।
घर के फ्रिज में रखी ठंडी वस्तुओं से परहेज करें। अगर इस्तेमाल करना है तो उन्हें इस्तेमाल से दो-तीन घंटे पहले निकाल कर बाहर रख लें।
यदि आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो करें ये उपाय
आप कोरोना पोजटिव हैं घबराएं नहीं, निम्नानुसार दवाईओं का नियमित सेवन करें-
1-Tab Ivermectin 12 mg- एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद तीन दिन तक।
2-Tab Azithromycin 500mg- एक गोली रोज सुबह खाने के बाद 3 दिन तक।
3-Tab Doxi 100mg- एक गोली रोज सुबह शाम खाने के बाद 7 दिन तक
4-Tab Paracetamol 650mg- एक गोली जब भी बुखार आए।
5-Tab Limcee500 (Ascorbic Acid 500)- दिन में तीन बार खाने से पहले 10 दिन तक।
6-Tab Zinconia (Elemental Zinc 50mg) -सुबह शाम खाने से पहले 10 दिन तक।
7-Calcirol Sachet (Cholicalciferol 6000IU)- दूध के साथ हफ्ते में एक बार एक महीने तक, उसके बाद महीने में एक बार।
विशेष सलाह
1 -प्रतिदिन 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीयें।
2- दिन में तीन बार भाप लें।
3- आठ घंटे सोयें।
4- प्रीतिदिन हल्का व्यायाम करें अथवा टहलें।
5- ऑक्सीजन मॉनिटर करें
विशेष – जब बुखार 5 दिन बाद भी रहे एवं ऑक्सीजन लेवल 95 फीसद से कम हो और सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह के बाद ही steroid लें।
लिंक- http://www.esanjeevaniopd.in/Register
Regards: Uttarakhand Health and Family Welfare Society.
देहरादून में घर बैठे कोरोना टेस्ट कराने को यहां करें संपर्क
प्रदेश सरकार ने देहरादून में एसआरएल लैब, डॉ लाल पैथ लैब और बौंठियाल पैथ लैब को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने की अनुमति दी है। आप इन नंबरों पर फोन करके घर में टेस्ट के लिए सैंपल दे सकते हैं।
एसआरएल लैब- 8755518825, 8077105180, 8979743406
डॉ लाल पैथ लैब- 9634530578, 7983872442, 8630984970
बौंठियाल लैब- 9634884491, 7464892516




