Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ने लगे हैं कोरोना के केस, नए संक्रमितों का आंकड़ा आठ सौ के पार

उत्तराखंड में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब प्रदेश में कोई भी जिला कोरोनामुक्त नहीं रहा। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है।

उत्तराखंड में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब प्रदेश में कोई भी जिला कोरोनामुक्त नहीं रहा। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। शुक्रवार सात जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 814 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार छह जनवरी को 630 नए संक्रमित मिले थे। राहत की बात ये है कि किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1332 केंद्रों में 81749 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.07 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7423 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 347912 हो गई है। इनमें से 331903 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 147 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 2022 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7423 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 95.40 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।