उत्तराखंड में सबसे तेज दौड़ रही है आम आदमी पार्टी, जारी की 24 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभाओं के चुनाव को लेकर सबसे तेज दौड़ रही है। पार्टी ने विधानसभाओं के 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभाओं के चुनाव को लेकर सबसे तेज दौड़ रही है। पार्टी ने विधानसभाओं के 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई। आइए सब मिलकर उत्तराखंड के नवनिर्माण के सपने को पूरा करें।हालांकि सूची जारी होने से पहले ही पार्टी ने कुछ सीटों पर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी थी। आप नेता एवं सीएम पद के प्रत्याशी कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल का पहले ही गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना कर दिया गया था। इसी प्रकार काशीपुर से दीपक बाली का नाम भी पहले से तय था। ऐसे में अब नए नामों के साथ ही पहले से तय नामों की औपचारिक घोषणा की गई है।
प्रत्याशियों के नाम
कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री, शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, भूपेश उपाध्याय कपकोट , दीपक बाली काशीपुर, बसंत कुमार बागेश्वर(एस सी), प्रेम सिंह भगवानपुर(एस सी), अमित जोशी अल्मोड़ा, डिम्पल सिंह राजपुर रोड(एस सी), यूनुस चौधरी जसपुर, सुरेश सिंह बिष्ट सल्ट, प्रशांत राय रानीपुर , विजय शाह घनसाली(एस सी),नवनीत राठी मंगलौर,राजेश बिष्ट लोहाघाट,मदन महर चंपावत,समित टिक्कू हल्द्वानी,मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी(एस सी),डॉ राजे नेगी ऋषिकेश, हरीश चंद्र आर्य सोमेश्वर(एस सी),दिगमोहन नेगी चैबट्टाखाल,प्रवीण बंसल विकासनगर,ई. शादाब आलम पिरान कलियर,नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण,अजय जायसवाल सितारगंज।
अन्य विधानसभाओं में जल्द घोषित होंगे नाम
आप प्रभारी ने बताया कि जल्द ही पार्टी अन्य नामों की घोषणा भी कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी ने पहले ही प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वो अपने उम्मीदवारों के नाम सबसे पहले सार्वजनिक करेंगे, ताकि उम्मीदवार जनता के बीच जा सकें और पार्टी का प्रचार करते हुए वोट मांग सकें। उन्होंने दोनों दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल पहले हमें चेहरों को लेकर ताने मारते थे आज उन्हीं दलों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वो टिकट किसे दें लेकिन आप पार्टी का हर आम चेहरा ही जनता का चेहरा होता है और जनता का प्यार और समर्थन को देखते हुए जल्द ही अन्य नामों की घोषणा कर दी जाएगी।देखें सूची



Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






