Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पीआरडी जवानों के वेतन भुगतान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने सीएम को लिखा पत्र, घंटाघर पर बैठेंगे उपवास पर

कोविड केयर सेंटर पर एसडीआरएफ के माध्यम से तैनात पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज तल्ख अंदाज में पत्र भेजा।

कोविड केयर सेंटर पर एसडीआरएफ के माध्यम से तैनात पीआरडी के 71 जवानों को तीन माह से वेतन न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आज तल्ख अंदाज में पत्र भेजा। उन्होंने सोमवार तक इन जवानों का वेतन जारी करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा न होने पर वे मजबूरी में मंगलवार को घंटाघर पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना दे कर उपवास करेंगे।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि देहरादून के कोविड आइसोलेशन सेंटर आमवाला में तैनात एसडीआरएफ के माध्यम से 71 पीआरडी जवानों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। मार्च, अप्रैल व मई महीने का वेतन न मिलने से इतनी कठिन परिस्थितियों में इन जवानों का घर चलाना असंभव हो गया है। अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों का इस प्रकार से वेतन समय पर न दिया जाना वास्तव में शोषण की श्रेणी में आता है। अफसोस की बात यह है कि इस संबंध में पूर्व में दो सप्ताह पहले अनुरोध किया था। पत्र भी लिखा था, किंतु उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके कारण रोजाना पीआरडी के जवान मुझे फोन कर अपने वेतन दिलवाने के लिए अनुरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि अविलंब संबंधित विभाग को इन पीआरडी जवानों का वेतन जारी करने के आदेश निर्गत करें। ऐसा न होने पर उन्हें अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरने उपवास पर बैठना पड़ेगा। प्रेस वार्ता के जरिये धस्माना ने उक्त जानकारी दी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।