Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में जरूरतमंद लोगों को बांटी राहत सामग्री

कांग्रेसजनों की ओर से कोरोनाकाल मे जरूरत मंद परिवारों को राशन देने की मुहिम जारी है।

कांग्रेसजनों की ओर से कोरोनाकाल मे जरूरत मंद परिवारों को राशन देने की मुहिम जारी है। इसके तहत आज कांग्रेसजनों ने प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली एवं महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजय कॉलोनी में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की।
इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा की कांग्रेस परिवार का परमोधर्मः सेवा है। कांग्रेस परिवार का हर एक कार्यकर्ता इस महामारी में जन सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है तथा पूरे कोरोना काल में भी कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों की सेवा की है।
भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बाताते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी का देश झेल रही जनता को लगातार मंहगाई से जूझना पड़ रहा है, परन्तु भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है तथा गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है।
इस अवसर पर पीएस भंडारी, मंगल सिह नेगी, भरत सिंह रावत, मदन सिंह गुसांई, वार्ड अध्यक्ष सुरेश पटेल, अनूप कुमार, पूर्व पार्षद निखिल कुमार, बन्टी, सतीश कुमार, शम्मी, करन काका आदि उपस्थित थे।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।