Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

राहुल गांधी ने कसा तंज, देश को कोरोना टीके की जरूरत,  इसके विपरीत ट्विटर के ब्लू टिक के लिए लड़ रही सरकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रविवार छह जून को ट्विटर पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज रविवार छह जून को ट्विटर पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बीते दिनों ट्विटर पर ब्लू टिक को लेकर उठे विवाद के बहाने तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है। जनता को अगर कोरोनावायरस का टीका चाहिए तो वे आत्मनिर्भर बनें।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि-ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है। कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो! दरअसल ट्विटर ने दो दिन पहले देश के उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया था। किसी भी ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक वेरिफाइड अकाउंट की पुष्टि करता है।
ट्विटर के इस कदम पर केंद्र सरकार ने नाराजगी जाहिर की थी। कुछ समय बाद उनके ट्विटर हैंडल पर फिर से ब्लू टिक दिखने लगा। सरकार ने ट्विटर को तत्काल प्रभाव से नए नियमों का पालन करने के लिए कहा है। सरकार ने कहा कि दिशा-निर्देशों का पालन न होने पर तय कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक 231322417 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसे सभी विपक्षी दल काफी कम संख्या बताकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।