Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से नागरिक सुरक्षा संगठन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

देहरादून में ग्राफिक एरा अस्पताल ने नागरिक सुरक्षा संगठन के सहयोग से पटेल नगर के श्री श्याम सुंदर मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञों ने आज पटेल नगर के लोगों को अपनी सेवाएं दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि तोमर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता, दातों की विशेषज्ञ डॉ. लारा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूषा ने 354 लोगों का परीक्षण करके उन्हें दवाई दी। शिविर में 167 मरीज पंजीकृत किए गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।