Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

हरक सिंह रावत को ईडी का नोटिस केवल दबाव की राजनीति, गोदियाल के नामांकन में उमड़ी भीड़ से घबराई भाजपा

उत्तराखंड में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यह दावा आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैम्प कार्यालय में प्रेस से वार्ता में किया। उन्होंने कहा कि कल पौड़ी गढ़वाल में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के नामांकन में उमड़े जन सैलाब व 26 मार्च को देहरादून में टिहरी लोकसभा के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के नामांकन में अप्रत्याशित भीड़ ने भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता से घबराकर अब भाजपा ने दबाव की राजनीति शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस पार्टी नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत को ईडी ने एक बार फिर 2 अप्रैल को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। धस्माना ने कहा कि पूरा देश भाजपा के इस चेहरे को अब पहचान चुका है कि किस तरह भाजपा ईडी सीबीआई व इनकम टैक्स विभाग जो अब सरकारी एजेंसियां न हो कर भाजपा के राजनैतिक प्रकोष्ठों की तरह काम कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनैतिक प्रभावशाली लोगों को झूठे मामलों में फंसाते हैं। रेड करते हैं। मुकद्दमे कायम कर जेल भेजते हैं। वही लोग जब भाजपा में शामिल होते हैं, तो वे वाशिंग मशीन में धुल कर पाक साफ व ईमानदार हो जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण अजीत पंवार, अशोक चव्हाण व नवीन जिंदल हैं। इनको स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम ले कर भ्रष्ट घोषित करते हैं। फिर उनको भाजपा में शामिल कर उप मुख्यमंत्री बनाते हैं। कुछ को राज्यसभा सदस्य व लोकसभा का टिकट देते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने कहा डॉक्टर हरक सिंह को बार बार नोटिस देने का अभिप्राय भी यही है। केवल और केवल उन पर दबाव बना कर उनको कांग्रेस छुड़वा कर भाजपा में शामिल करवाना। धस्माना ने कहा कि डॉक्टर हरक सिंह बहादुर है व किसी नोटिस से डरने वाले नहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।