Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड में आज से चार दिन तक चलेगा बारिश और ओलावृष्टि का दौर, तीन दिन येलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। गुरुवार 28 मार्च की सुबह देहरादून में धूप खिल गई थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल भी छाने लगे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज से राज्य के अधिकांश जिलों में चार दिन तक बारिश का दौर चलने वाला है। साथ ही कई स्थानों पर ओले भी गिरेंगे। आज 28 मार्च को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 29 और परसों 30 मार्च को राज्यभर में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 मार्च को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 29 से 31 मार्च आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बारिश के बावजूद देहरादून में गर्मी से अब राहत की उम्मीद कम है। गुरुवार 28 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 29 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक देहरादून का तापमान क्रमशः 31, 28, 28, 28, 28, 30, 31 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19, 16, 15, 16, 17, 14, 16 डिग्री रह सकता है। चार मार्च तक देहरादून में बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।