Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हाथ पर हथेली फेरते ही दिखने लगेंगे अक्षर, आप भी कर सकते हैं ऐसा

यदि हम अपने हाथ या फिर शरीर के किसी अंग पर हथेली फिरते हैं और अक्षर नजर आने लगें तो यह कारनामा हर कोई कर सकता है। ऐसे कारनामे में विज्ञान का ज्ञान छिपा है। जिसे करके हम दूसरे को यह चमत्कार दिखा सकते हैं। साथ ही उसे विज्ञान का ज्ञान भी दे सकते हैं। आइए हम हाथ में स्वतः अक्षर नजर आने की विधि बताएंगे।
आवश्यक सामग्री व विधि
इसके लिए हमें तरल फैरिक क्लोराइड और पोटैशियम फैरोसाइनाइड की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हम फैरिक क्लोराइड के घोल से अपने हाथ ही त्वचा पर अपना नाम अथवा कुछ भी लिख देते हैं। अब हम इसे सूखा लेते हैं। फैरिक क्लोराइड का रंग त्वचा के रंग से मिलता जुलता होता है। ऐसे में सूखने पर हाथ में कुछ भी लिखा नजर नहीं आता।


अब हम अपने दूसरे हाथ ही हथेली पर पोटैशियम फैरोसाइनाइड लगा देते हैं। पोटैशियम फैरोसाइनाइड से गीला हाथ जब हमें दूसरे हाथ पर लिखे अक्षर के ऊपर फेरते हैं तो हाथ पर लिखे अक्षर स्पष्ट रूप से उभर जाते हैं। ये अक्षर हरे रंग के होते हैं।
जानिए वैज्ञानिक तथ्य
यह एक रासायनियक क्रिया है। फैरिक क्लोराइड सूखने पर रंगहीन हो जाता है। जब इसके ऊपर पोटैशियम फैरोसाइनाइड लगाते हैं तो रासायनिक प्रतिक्रिया होने से यह अक्षरों को रंगीन (हरा) कर देता है। ऐसे में अक्षर साफ नजर आने लगते हैं।
ये बरतें सावधानियां
इस प्रयोग को करने के लिए सावधानी बरतनी भी जरूरी है। रासायनिक पदार्थों का प्रयोग सावधानी से किया जाए। यह इधर उधर न गिरे और जहां प्रयोग करना है वहीं लगाया जाए। इस प्रयोग के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धो लें। ताकि हाथ में कहीं भी रासायनिक पदार्थ रह न जाए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।