Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

पानी को मथकर खून जैसे लाल तरल में बदलना, जानिए विधि

दो गिलास की सहायता से मथने से हम पानी को लाल खून जैसे तरल पदार्थ में बदल सकते हैं। इसके लिए हमें जो विधि अपनानी है, उसमें ये सावधानी बरतनी होगी कि हमारी चालाकी कोई पकड़ न सके। चलिए हम बताते हैं कि पानी को लाल रंग में कैसे बदला जा सकता है।
आवश्यक सामग्री व विधि
इस प्रयोग के लिए हमें कांच का गिलास, स्टील का गिलास, पोटैशियम परमैंग्नेट के कुछ कण की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हम कांच के गिलास में पानी भरते हैं। फिर स्टील का गिलास भी दर्शकों को दिखाते हैं कि यह खाली है। इसके बाद फिर हम कांच के गिलास को पकड़ते हुए सावधानी से गिलास और अंगूठे की पकड़ के मध्य तीन चार कण पोटैशियम परमैंग्नेट के कण छिपा लेते हैं।


फिर कांच के गिलास से पानी को स्टील के गिलास में डाल देते हैं। इसी बीच सावधानी से पानी में पोटैशियम परमैंग्नेट के कण भी स्टील के गिलास में डाल देते हैं। फिर एक गिलास से दूसरे गिलास में पानी डालते रहते हैं। दो से तीन बार यह प्रक्रिया करने के बाद देखते हैं कि पानी लाल हो जाता है। जिसे कांच के गिलास में डालकर दर्शकों को दिखाते हैं। यह पानी खून का आभास देता है।
वैज्ञानिक तथ्य व सावधानियां
पोटैशियम परमैंग्नेट एक घुलनशील पदार्थ है। यह अपने गुण के कारण पानी में मिलने से खून के रंग की तरह प्रतीत होता है। ध्यान रहे कि पोटैशियम परमैंग्नेट गिलास में छोड़ने से पहले गीला नहीं होना चाहिए। पानी को एक गिलास से दूसरे में धीरे-धीरे उड़ेलते हैं। पोटैशियम परमैंग्नेट को अंगूठे से अच्छी तरह छिपाकर रखें।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।