Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

देखें वीडियोः पांच साल की बेटी के लिए चायवाले ने पहली बार खरीदा मोबाइल, बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ लाया घर

अजब गजब दुनिया और अजब गजब लोग। जब खुशी का मौका हो तो बैंड बाजा बजाया जाता है। अक्सर बैंड बाजों का उपयोग बारात में ही होता है। इसके अलावा बैंड धार्मिक जुलूस, राजनीतिक जुलूस या अन्य खुशी के मौकों पर भी बजाया जाता है।

अजब गजब दुनिया और अजब गजब लोग। जब खुशी का मौका हो तो बैंड बाजा बजाया जाता है। अक्सर बैंड बाजों का उपयोग बारात में ही होता है। इसके अलावा बैंड धार्मिक जुलूस, राजनीतिक जुलूस या अन्य खुशी के मौकों पर भी बजाया जाता है। यहां तो एक चायवाले ने पहली बार मोबाइल खरीदने पर ही बैंड बाजे बजवा दिए। घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे की है। एक चायवाले ने अपनी पांच वर्षीय बेटी की ख्वाईश पूरी करने के लिए पहली बार एक नया मोबाइल फोन खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी को बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते हुए मोबाइल को दुकान से घर लेकर आया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।
चाय बेचने वाले इस शख्स का नाम मुरारी कुशवाहा है और वह शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा पर चाय बेचता है। उसने अपनी बेटी की ख्वाईश पूरा करने के लिए मोबाइल फोन 12500 रुपए में खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह जुलूस निकाला। मुरारी ने बताया कि-मेरे घर में पहली बार मोबाइल फोन आया तो दुकानदार की दुकान से ढोल-धमाके एवं शहनाई बजाते हुए अपने घर इसे लेकर आया। इस जुलूस में एक बग्गी भी थी, जिसमें वह अपनी बेटी को बिठाकर लाया।

उसके बाद उसने अपने दोस्तों को घर पर पार्टी भी दी। मुरारी ने बताया, कि पैसे कम होने के कारण बच्ची की इच्छा पूरी करने मोबाइल फोन को ईएमआई पर लिया है। उसकी 5 साल की बच्ची है। वह दो साल से बोल रही थी कि पापा आप शराब बहुत पीते हो। आप शराब पीना कम कर दो और इससे जो पैसे बचेंगे उससे मुझे एक मोबाइल फोन दिला देना। मुरारी कहा कि-मैंने बच्ची से बोला था, बेटी चिंता मत करो। हम ऐसा मोबाइल फोन लाएंगे कि पूरा शहर देखता रह जाएगा।