Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दून में मिले ओमिक्रॉन के पहले संदिग्ध मामले, बुजुर्ग दंपती मिलकर आए थे संक्रमित हुए परिजनों से, अपार्टमेंट का फ्लोर सील

देहरादून में ओमिक्रॉन का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग दंपती दिल्ली में अपने परिवार के लोगों से मिलकर लौटे। दिल्ली में इनके परिजनों में तीन को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

देहरादून में ओमिक्रॉन का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग दंपती दिल्ली में अपने परिवार के लोगों से मिलकर लौटे। दिल्ली में इनके परिजनों में तीन को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल बुजुर्ग दंपती के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से उनके अपार्टमेंट का एक फ्लोर सील किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती के मुताबिक, बुजुर्ग दंपती दिल्ली अपने परिवार से मिलकर लौटे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका सैंपल लेकर आरटीपीसीर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ट्रेवल हिस्ट्री पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में कुवैत से लौटे अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया। पता चला कि उनके परिवार के तीन सदस्यों को ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग दंपती राजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहता है। यह लोग ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्तियों के हाई रिस्क कान्टेक्ट हैं। ऐसे में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब में भेजे गए हैं। यह लोग ओमिक्रोन संक्रमित के संपर्क में आए हैं। इसलिए इनके अपार्टमेंट का वह हिस्सा जिसमें वे रहते हैं, उसके एक फ्लोर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन को इसकी संस्तुति भेज दी गई है। साथ ही दंपती के संपर्क में आए अन्य लोग को भी ट्रेस किया जा रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।