Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

पहले किराए पर आई महिला, फिर जताया पति पर अधिकार, अशलील फोटो बनाकर भेजेने लगी लोगों को

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में एक महिला ने पति के साथ ही दूसरी महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक पहले एक महिला किराए पर आई। इसके बाद उसके पति पर अधिकार जताने लगी।


उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में एक महिला ने पति के साथ ही दूसरी महिला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक पहले एक महिला किराए पर आई। इसके बाद उसके पति पर अधिकार जताने लगी। अब महिला उसकी फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर लोगों को भेज रही है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत करने वाली महिला वर्तमान में बरेली रोड स्थित मायके में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि पति धनपत सिंह उर्फ देव सारेस्वर का व्यवहार ठीक नहीं है। उसकी बेटी के जन्म के कुछ समय बाद एक अनजान औरत और एक लड़का किराये के मकान में आए। कुछ ही दिन बाद वह उसके पति पर अधिकार जताने लगी।
आरोप है कि महिला ने खुद को धनप‌त की पूर्व प‌त्नी बताते हुए उसे और पुत्री को जान से मारने का प्रयास करने लगी। इस बारे में उसने पति से बात की तो उसने बताया कि वह उसकी पूर्व पत्नी है। अब उसके साथ उसका संबंध नहीं है। उसने उसे तलाक दिया है।
महिला का आरोप है कि उसका पति और सौतन उसकी फोटो एडिट कर अश्लील बना रहे हैं। इसके बाद परिचितों को भेजकर गलत मैसेज कर रहे हैं। उसका पति भरण पोषण का खर्चा भी नहीं उठा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई कुसुम रावत मामले की जांच कर रही हैं।