Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 4, 2026

उत्तराखंड की सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी में मनाया जश्न, जलाए दीए, कलाकारों ने प्रस्तुत किए सामूहिक नृत्य

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज का दिन कुछ खास रहा। आज गुरुवार की शाम को विधानसभा परिसर में दीपोत्सव मनाया गया। स्कूली छात्राओं और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज का दिन कुछ खास रहा। आज गुरुवार की शाम को विधानसभा परिसर में दीपोत्सव मनाया गया। स्कूली छात्राओं और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आज के दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की थी। इसी उपलक्ष्य में सरकार ने जश्न मनाया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित अन्य लोगों ने भराड़ीसैंण में 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर चमोली जनपद के रैणी क्षेत्र में आपदा मृतकों की आत्मा शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10-10 हजार रूपये देने एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज गैरसैंण को 20 कम्प्यूटर देने की घोषणा की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि आज गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए शानदार बजट पेश करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतीकरण देने वाले सभी कलाकारों को विधानसभा अध्यक्ष कोष से 02-02 हजार रूपये देने की घोषणा की।