Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

रिसोर्ट में होली मनाने जा रहे परिवार की कार खड्ड में गिरी, महिला की मौत, तीन बच्चों सहित चार घायल

होली मनाने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड में पौड़ी जिले के सतपुली जा रहे परिवार की कार के खड्ड में गिरने से कार में सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए।


होली मनाने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड में पौड़ी जिले के सतपुली जा रहे परिवार की कार के खड्ड में गिरने से कार में सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में तीन बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। मल्ली के समीप यह हादसा हो गया।
मालवीय नगर दिल्ली निवासी मनीष तिवारी अपने परिवार के साथ सतपुली जा रहे थे। उनका सतपुली स्थित एक रिसोर्ट में होली की छुट्टी मनाने का कार्यक्रम तय था। रविवार की रात्रि करीब 8:00 बजे गुमखाल से सतपुली की ओर जाते हुए सतपुली मल्ली के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतपुली थाना प्रभारी संतोष कुमार पैथवाल मय टीम मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए।
दुर्घटना में घायल सभी सवारों को सतपुली के हंस चिकित्सालय में लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में मनीष तिवारी (43) के साथ उनकी पत्नी श्वेता (36), पुत्र जयदित्य (11) , पुत्री तेजस्वी (4) और जयश्वी (5) सवार थे। चिकित्सालय में श्वेता को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत भी गंभीर है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।