Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता रतनमणि नौटियाल का देहरादून में निधन

देहरादून में कांग्रेस के समर्पित व वयोवृद्ध नेता व मलिन बस्तियों के लोगों के हक लिए संघर्ष करने वाले रत्नमणि नौटियाल का आज रविवार की शाम चार बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

देहरादून में कांग्रेस के समर्पित व वयोवृद्ध नेता व मलिन बस्तियों के लोगों के हक लिए संघर्ष करने वाले रत्नमणि नौटियाल का आज रविवार की शाम चार बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह अस्सी वर्ष के थे। रतनमणि नौटियाल अपने पीछे पत्नी और भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
रतनमणि नौटियाल पूर्व में कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरेंद्र मोहन उनियाल के साथ मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के हक की लड़ाई लड़ने में काफी लोकप्रिय थे। वह निर्बल वर्ग जन कल्याण समिति के संस्थापकों में से एक थे। बाद में समिति की गतिविधियां कुंद पड़ने पर वह कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना के संयोजन में गठित उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद में शामिल होकर सक्रिय रहे।
बताया जा रहा है कि आज शाम चार बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। जब तक परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले उन्होंने इस दुनियां को अलविदा कह दिया। आज उनके निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा दुख जताया। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना दिवंगत नौटियाल के आकाशदीप कालौनी स्थित उनके घर पहुंचे और उन्होंने पार्टी की ओर से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अनिल शर्मा ने भी दिवंगत श्री नौटियाल को श्राद्धाजंलि दी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।