Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

कूड़े के ढेर में मुंह से कूल्ला करके आग जलाना, आप भी कर सकते हैं ऐसा

हम आपको विज्ञान के ज्ञान के साथ ही ऐसा करने की विधि बताते आ रहे हैं, जिसे देखने वाला अचरज में पड़ जाएगा। यहां आपको कूड़े के ढेर में कूल्ला करके आग जलाने की विधि बता रहे हैं। देखने वाले को हम कह सकते हैं कि ऐसा मंत्र की शक्ति से किया गया है।


आवश्यक सामग्री व विधि
इसके लिए सोडियम के छोटे टुकड़े व कूड़ा करकट की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले हम कूड़े के ढेर में सोडियम का छोटा टुकड़ा छिपा लेते हैं। फिर जब किसी से सामने प्रयोग करते हैं तो मंत्र पढ़ने का ढोंग करेंगे। इसके बाद पानी को मुंह में डालकर कूल्ला करेंगे। कूल्ले का पानी कूड़े के ढेर में उस स्थान पर गिरना चाहिए जहां सोडियम छिपा कर रखा है। देखते ही देखते कूड़े के ढेर में आग लग जाएगी।
वैज्ञानिक तथ्य व सावधानी
सोडियम का टुकड़ा पानी के संपर्क में आते ही जलने लगता है। यह रासायनिक प्रतिक्रिया है। इस काम के लिए ध्यान रखा जाए कि सोडियम की मात्रा चने के आकार से बड़ी न हो। सोडियम को हाथ से न छुएं। साथ ही इसे मिट्टी के तेल में ही डुबा कर रखना चाहिए। अन्यथा नमी के संपर्क में आते ही इसमें आग लग जाती है।


इस प्रयोग के लिए यह भी जरूरी है कि कूड़े का ढेर सूखा हो। उसमें कागज के टुकड़े और कपड़े के सूखे टुकड़े भी रख सकते हैं। उसमें कोई गीली वस्तु न हो। ताकि आग लगते ही कूड़ा आसानी से आग पकड़ सके।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।