बुद्धिस्त कौनफिडरेशन संस्था ने कैबिनेट मंत्री महाराज को 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 50 ऑक्सीजन सिलेंडर किए भेंट
वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जहां एक ओर प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है वहीं इस कार्य में सहयोग करने के लिए अनेक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए जहां एक ओर प्रदेश सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है वहीं इस कार्य में सहयोग करने के लिए अनेक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी के तहत गुरुवार को “अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्त कौनफिडरेशन नई दिल्ली” के पदाधिकारी प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मिले। इस दौरान उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी अपनी संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए।अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्त कौनफिडरेशन नई दिल्ली के पदाधिकारियों ने संस्था की ओर से “केयर विद प्रेयर” अभियान के तहत 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 50 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोनाकाल में संस्था से मिले सहयोग के लिए संस्था के महासचिव वैनरेबल धम्पिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उनके इस सहयोग से जनता को एक बड़ी राहत मिलेगी। हमें कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में उनके द्वारा दिए गए चिकित्सा उपकरणों से बड़ा सहयोग मिलेगा। इस मौके पर संस्था के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक वागड़ी, कोऑर्डिनेटर “केयर विद प्रेयर” अभियान की शिप्रा साइमन तथा डॉक्टर मोहित आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






