Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

बाढ़ सुरक्षा कार्य न होने से नाराज टीचर्स कालोनीवासियों ने धस्माना संग किया सिंचाई विभागाध्यक्ष का घेराव

बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा कार्य न कराए जाने से नाराज स्थानीय नागरिकों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष व एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन का घेराव किया।

देहरादून में श्रीदेवसुमन नगर व गोविंदगढ़ क्षेत्र में बहने वाली छोटी बिंदाल में हर साल आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा कार्य न कराए जाने से नाराज स्थानीय नागरिकों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष व एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन का घेराव किया। इस मौके पर प्रमुख अभियंता को उनके द्वारा दिए गए आश्वासन की याद दिलाई। कहा कि अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य क्यों नहीं किये गए।
सूर्यकांत धस्माना ने विभागाध्यक्ष से गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि पिछले वर्ष बरसात में उन्होंने आश्वासन दिया गया था कि छोटी बिंदाल में पड़ने वाले छह बरसाती नालों का वाटर डिस्ट्रीब्यूशन प्लान बना कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उस प्लान का कहीं पता नहीं है कि कहां है। उल्टे टीचर्स कालौनी में सिंचाई विभाग नगर निगम व स्नेहा स्कूल के बीच जो लिखित सहमति हुई, उस पर भी स्थानीय विधायक के नाजायज दबाव के कारण काम नहीं किया गया। इस पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल ने भी आदेश पारित कर समझौते के अनुसार काम तत्काल पूरा करने के आदेश पारित कर दिए। फिर भी आज तक काम शुरू नहीं किया गया।
धस्माना ने कहा कि स्नेह स्कूल की सहमति के बाद भी जिला प्रशासन सिंचाई विभाग व नगर निगम स्थानीय विधायक के दबाव में अगर काम शुरू नहीं करेगा तो वे स्थानीय जनता के साथ तीनों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। विभागाध्यक्ष मुकेश मोहन ने धस्माना को अवगत करवाया की सिंचाई विभाग की भूमिका कैनाल बनाने की है। इसके लिए वे लिखित सहमति दे चुके हैं। अब नगर निगम व जिला प्रशाशन को सहमति देनी है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग किसी दबाव में काम नहीं रोकेगा और वाटर डिस्ट्रीब्यूशन का प्रोजेक्ट भी शाशन को विभाग भेज चुका है। उन्होंने धस्माना से कहा कि वे अपने स्तर पर भी शाशन से प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने धस्माना व स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशाशन व नगर निगम से सहमति मिलते ही वे कार्य शुरू करवा देंगे। इस आश्वासन के बाद धस्माना ने घेराव खत्म कर दिया। घेराव करने वाले प्रमुख लोगों में एसपी बहुगुणा, अनुज दत्त शर्मा, हारून, दीपक, अनिल सोनकर, परवेज़,श्री विकास नेगी व पिंकी ढोंडियाल आदि शामिल रहे।