Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 4, 2026

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था ने देहरादून में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कई लोगों ने उठाया लाभ

देहरादून में ब्रह्मकमल शक्ति संस्था की ओर से समाजसेवा के संकल्प के तहत इंजीनियर एनक्लेव स्थित शिव मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर देहरादून के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल सीएमआई के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें कई लोगों ने लाभ उठाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर व मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इससे कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन जारी रहेंगे। उन्होंने शिविर में सहयोग के लिए CMI अस्पताल, देहरादून का आभार व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. अंशिका जैन (MD मेडिसिन), डॉ. निमिषा गुप्ता कला (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. विवेक कुमार तिवारी (डेंटिस्ट) ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में आमजन के लिए बीपी (ब्लड प्रेशर), वजन, BMI, सांस की जांच, शुगर टेस्ट (RBS), दांतों की जांच एवं स्त्री रोग संबंधित जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर के आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इसमें उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, अवधेश कुमार, पिया थापा, मंजू त्रिपाठी, शुभम सैनी, आलोक मेहता, स्वाति नेगी, शैलेश सिंह, प्रवीण मोगा, संजना, आदिल सहित अन्य क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के इस प्रयास को अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *